दिल

मेरे दिल की जगह कोई खिलौना रख दिया जाए ,
वो दिल से खेलते रहते हैं , दर्द होता है "

शनिवार, 3 मार्च 2012

Antiquarian ( पुरानी चीजों का रख रखाव करने वाला)




वो Antiquarian कहता हैं मुझे ,

मेरे पुराने पहनावे , पुराने घर ,

और कुछ पुराने ख्यालातों पर हंसी आती हैं उसे !


मैं fasionable नही हो पाया ,

बदल नही सका , बदलते दौर के साथ

मोहल्ले में अब वो दर्जी

और उसकी दूकान भी नही रही ,

यहाँ मै अपने जमाने के कपडे सिलवाता था ,

रेडीमेड कपड़ों का बुटिक खोल लिया हैं,

उसके बेटे ने , उसके जाने के बाद !

मेरे जमाने का वहाँ कुछ भी नही मिलता !!

कुछ पुराने रस्मो-रिवाज भी

विकसित हो चुके हैं अब

इलेक्ट्रिक करंट से जलातें हैं, शहर में ,

जो कभी मर जाता हैं कोई रिश्ता !!


चलो छोड़ो ये सब

ये सब दुख ,दर्द , तकलीफ की बातें

और मेरे घर कि तरफ देखो जरा ..

वो देखो सर्दियाँ छुटियाँ मनाने जा रही हैं

और कुछ पुराने कपडे धुप सेक रहें हैं ,आंगन में बेठे ,

जाता देख रहे हैं सर्दियों को ,

उनके पैर नही हैं वरना

भाग जाते पीछे - पीछे ,

उड़ने की नकामजाब कोशिश कर रहे हैं सुबह से

आज शाम सुला दूंगा थपथपा कर , पुरानी पेटी में ,

जब तक सर्दियाँ छुटियों से वापिस नही लोटती !


और इक पुराने बक्से से

उसकी कुछ यादें भी तो निकल आई थी - सुबह,

आँखे हैं के नहलाए जा रही हैं सुबह से

कुछ पुरानी सी , यरा मैली सी जो दिखने लगी थी

गुज़रे वक्त के धुंएँ में घुम - फिरकर ,


उसकी यादों को मैं इक पल के लिए भी

पुराना नही होने दे सकता

इन्हें मैं हमेशा ताज़ा , बिलकुल नया रखूँगा

अपने पुराने ख्यालातों के दरमियाँ भी !


फिर भी उसका antiquarian कहना

मुझे अच्छा लगता हैं

मुझे suit करता हैं !!

@ शिव कुमार साहिल @

मंगलवार, 17 जनवरी 2012

ग़ज़ल - ( वो कहानी मेरी सुनाता हैं )


वो कहानी मेरी सुनाता हैं

इस तरह गम को वो सुलाता हैं


ढूंढता है मुझे अकेले में
जब मिले तो नज़र चुराता हैं


आ गया है उसे हुनर ये भी
मुस्‍कुराहट में ग़म छुपाता हैं


भूल जाता हूँ खुद को मैं साकी
तू ये पानी में क्या मिलाता हैं


जब कभी दिल जला तो आँखों से
गर्म पानी छलक ही जाता हैं


कोई भी घर में अब नही रहता
बंद दर सब को यही बताता हैं


चाँद बैठा हुआ है पहरे पर
कौन तारे यहॉं चुराता है ?


( उपरोक्त ग़ज़ल को आदरणीय तिलक राज कपूर जी का आशीर्वाद प्राप्त है , 4 जुलाई 2010 को उनके ब्लॉग( http://kadamdarkadam.blogspot.com/ ) पर पोस्ट हो चुकी हैं , आज अचानक इस ग़ज़ल से रु बू रु हुआऔर पोस्ट करने का मन हुआ )

© शिव कुमार साहिल @



मंगलवार, 10 जनवरी 2012

इक सुलगती याद



इस दफा ...

पिघल ही जायेंगी

जमी सदियों पुरानी बर्फीली बादियाँ

इक सुलगती याद जो गुजरी हैं

हवाओं के होठों पर बड़बड़ाते हुए !



नजर से दूर ,

कहीं , बहुत दूर

गुज़रे वक्त को गले से लगा

कोई जिरह कर रहा हैं , शायद

मौजूदा वक्त से …….



ये यादों के कारवां

ये तन्हाइयों के साये

बेरोक डराते हैं मुझे

जो सामने हैं , पर दिखाई भी नही देते

बहुत कुछ कहते हैं मुझसे

पर सुनाई भी नही देते

और कुछ सुनते भी नही हैं


पर लगता हैं के यहीं हैं

मेरे आस-पास ही कहीं हैं

तुम होते तो इन सब का कोई वजूद ना होता

इन सब से मुझे कोई खौफ ना होता !!

देखना..

इस दफा ...

पिघल ही जायेंगी

जमी सदियों पुरानी बर्फीली बादियाँ

इक सुलगती याद जो गुजरी हैं

हवाओं के होठों पर बड़बड़ाते हुए !!




© शिव कुमार 'साहिल' ©

बुधवार, 28 सितंबर 2011

ग़ज़ल ( आज गम इतना बढ़ाना )







आज गम इतना बढ़ाना के जमाना याद रखे
शराब इतनी पिलाना के मयखाना याद रखे

बंद कर दो दरवाज़े हवा भी गुजर ना पाए
तन्हा इतना कर जाना के तयखाना याद रखे

खून पीकर ही प्यास बुझे तो हाज़िर हूं हजूर
खून इतना बहाना के पैमाना याद रखे

कब से दिल सुलग रहा मुझको भी आग लगा
और फिर इतना जलाना के परवाना याद रखे

मेरी दीवानगी को क्या तोहफा हैं मिला
कब्र को इतना सजाना हर दीवाना याद रखे

© शिव कुमार साहिल ©





आप जी से विनम्र निवेदन हैं के उपरोक्त ग़ज़ल को अपना आशीर्बाद दे , क्योंकि ग़ज़ल कि बारीकियों , तकनिकी पक्ष से तो मैं अभी नवाकिफ ही हूं , इसलिए आप फ़नकारो से आग्रह हे के उपरोक्त ग़ज़ल को ग़ज़ल बना दीजे और मेरा मार्गदर्शन कीजिए ! धन्यबाद !

शनिवार, 24 सितंबर 2011

तेरा ख्याल





वो देख केसे इक नज्म
चली आ रही हैं ,
कुछ आवारा से लफ्जों को हांकते हुए ,
मेरे जहन की तरफ


देख, केसे वो बिखरे-बिखरे से
जाहिल से अल्फाज़
कितनी तहज़ीब कितनी तरतीब से
छोटे - छोटे कदमो की
मध्यम - मध्यम आवाज के साथ
चुपचाप चरते विचरते
नज्म के इशारों पर
चले आ रहे हैं


वो देख कुछ शव्दों के बदन पर
तेरी खुशबू की गीली मिटटी
अब भी चिपकी हुई हैं
वो देख कुछ नन्हे से लफ्जों ने
अपनी पीठ पर तेरे खावों को
अब भी उठाये रखा हैं
और यरा इनकी निगाहों में
इक दफा झांक कर तो देख
तेरे चहरे को भूल ही नही पाई हैं
ये गमगीन सी आँखे


तेरी मोजुदगी में , तेरी रंगीनियों में
तेरी यादों , तेरी बातों के
झरने के नीचे नहा कर
कितनी निखर आई हैं ये नज्म
देख केसे ये अलफ़ाज़ जी उठे हैं
देख केसे इक नज्म को

जिंदगी वख्श के जा रहे हैं

तेरे ख्याल भर ही ...

कभी आओ मेरे भी घर
यरा सा छु ही जाओ मुझे !!





© शिव कुमार साहिल ©

मंगलवार, 9 अगस्त 2011

गीला मोसम !!

बादल ने छींका और
सावन
की पहली फुआर
इक
साथ कई धुंधलाई ,
पुरानी
यादों को
ताजा
कर गई
रास्तों
में पड़े हुए गढों के साथ-साथ
खुरदरी आँखों को भी भर गई ,
डूबा
गई नमकीन से पानी में
वो
सावन की पहली फुआर !

दिलासा
देता था हर शाम
वो
मेरी तन्हाई का साथी
मीलों
पैदल चलके ,
जाने
कहाँ से
दफअतन , बैठ जाता था
मेरी
खिड़की पर आकर
कई
दिनों से
दिखा
नही हैं वो चाँद
शायद
.........
फिसल
के गिर गया होगा कही
इस गिले मोसम में !

ये मोसम जाने दे
तो
उसे ढूंढ़ कर
टकोर
ही कर आंऊ
पांव
में मोच आ गई होगी उसके

पर
उफ़ .......
ये
गीला मोसम
!!






(C) शिव कुमार साहिल (C)




गुरुवार, 4 अगस्त 2011

बीमार मोसम

इक अरसे से मोसम
तेज बुखार से पीड़ित हैं
सारा बदन तपतपा रहा हैं उसका
और उसके सेक की वजह से
ग्लेशिअर तक पिघल रहे हैं , खिसक रहे हैं

ये बुखार का ताप और उपर से
जेठ महीने की गर्म हवाएं
ये कारखानों , मोटर वाहनों का
नाजायज गर्म धुँआ
ये मानव बम ये ...ये परमाणु बमों की
आग उगलती मोजुदगी

कई - कई विधवा ओरतों ,
अनगिनत अनाथ बच्चों के
वाष्पीकृत होते हुए गर्म अक्श

ये गर्मी , ये बेरहम गर्मी
ठंडा पानी इक पल में ही उबाल मारने लगता हैं
बर्फ के टुकड़े इक क्षण में ही पिघले जा रहे हैं

ऐसे में भला केसे रखूं
मोसम के माथे पर
ठंडे- ठंडे पानी की
ठंडी-ठंडी पटियां ?


(c) शिव कुमार साहिल (c)

बुधवार, 1 जून 2011

तेरे जाने के बाद !!

इक ऐसी नज्म हैं जो सीने में अटकी हैं कहीं
इक ऐसी ग़ज़ल हैं जिसे कभी कहूँगा नही
इक ऐसा लफ्ज़ हैं जो तुझ तक पहुंचा ही नही
मेरा तो सब अधुरा सा तुने छोड़ दिया

सारा कसूर दिल का हैं दिल ही मुकरे अब
छाया तलिस्म तुम्हारा हैं केसे निकले अब
कोई तो खोल दे रस्ता जो ले जाए तेरी जानिब
या तुम ही निकलो घर से कभी मेरी मानिद

नहीं तो नज्म निकल कर सवाल पूछेगी तुम्हे
नहीं तो गजल भी ताने कसेगी तुम्हे
तो आवारा इक लफ्ज़ परेशाँ करेगा तुम्हे

तुम आ जाओ या मोत आ जाए अब
सारा कसूर गर दिल का हैं मैं क्यों भुगतू सब !!




@ शिव कुमार साहिल @