दिल
गुरुवार, 20 अगस्त 2009
कोई बताये मुझको
कत्ल हुई बेटी के या फिर इक माँ के आंसू थे
रो रही थी कोई औरत क्लीनिक की सीड़ियों पर
खुदा ही जाने वो किस पशचताप के आंसू थे
खुद के हाथों से गला घोंट कर, हाँ शायद
किसी मजबूर माँ से हुए अपराध के आंसू थे
ना जाने कौन सा डर तुड़वा रहा हैं अनदेखी कलीओं को
शायद उस अजनमी कली की आखिरी साँस के आंसू थे
क्या पता किसका चेहरा था उन् आंसुयों के पीछे "साहिल",
इक बात पकी हैं मगर वो किसी जस्वात के आंसू थे !
रविवार, 16 अगस्त 2009
मेरा डर

डर हैं , के वो केसे आएगी
वो बस से , रेलगाडी से
या फ़िर पैदल आएगी
शहर दर् शहर भटककर
मीलों चल कर आएगी
ना जाने कयों ,
इक डर सा सताता हैं
इतनी भीड़ में कोई हादसा न हो जाए
उस बस या रेलगाडी में
कोई बम न फट जाए
कितने घूम रहे हैं बा इज़त बरी होकर
कोई बलात्कारी न मिल जाए
उसके पहनावे से
किसी मजहव में , कबीले में
कोई ज़ंग न छिड जाए
लेकिन यह तय हैं के उसे आना हैं
रस्ते की हर मुश्किल से गुजर जाना हैं
उसके नाम से सब बाकिफ हैं
मगर पहचानते नहीं
वो सफ़र पर निकल चुकी हैं
यह बात पक्की हैं
सब तय हैं फिर भी
सहमी सी सोच हैं
वह कोई और नहीं
सब की परिचित मोत हैं
इसलिए डरता नही हूँ ,
शुक्रवार, 14 अगस्त 2009
भ्रष्ट नेतायों के लिए इक सुझाभ !
कुर्सी को सलाम हैं , कुर्सी को ही होगा
कल कोई और था यहाँ , कल कोई और होगा
तेरे आने का दिखाबा तो सबके चेहरों पर हैं
क्या तेरे जाने का अफ़सोस भी होगा
इस डर से ही बस करो अब गरीबों को लूटना
करोडों नसियतोँ में से किसी एक में तो असर होगा
गर मोका मिला हैं तो कोई नेक काम कर ले
कही न कही तुझ में भी इंसान छुपा होगा
हादसे होते हैं शहर में रोज कितने सोच
ऐसा माहोल तो एक दिन तेरे आंगन में भी होगा
कभी देखना आजमाके जिन्हें तू अपना कहता हैं
तुझ से दोगुना लगाब तेरी जागीर से ही होगा
कुछ कर नेक काम के सब तुम्हे याद रखें
फेंसला अब नही तो फ़िर कब होगा
रविवार, 2 अगस्त 2009
(भगवान् हम सब के साथ हैं)

जो भी होगा ठीक ही होगा
वो हमारे लिए भी सोचता होगा
वो दिखाई नहीं देता अपनी नादानी हैं
झांक जरा तेरे अंदर ही होगा
कभी मस्जिद की तरफ चल कर तो देख
वो रस्ते में ही खडा होगा
कोई दिल से सची फरियाद तो कर
जबाब उसका भी दिल से ही होगा
मोहबत करनी हैं तो सची कर
उसके चाहने वालों में तेरा नाम भी होगा
जो भी होगा ठीक ही होगा
वो हमारे लिए भी सोचता होगा !
गुरुवार, 30 जुलाई 2009
नशे का शोंक नहीं
इस मय के सहारे से बस , जी लेते हैं
दिल की बातो को छुपाना अपनी फितरत नही
वो राजदार और होंगें जो लबों को सीते हैं
वेसे मर चुके हैं सब शहर में अपनी अपनी नजरों में
तो ग़लत क्या हैं गर हम भी मुर्दों में जीते हैं
उन्हें तो शायद इल्म भी नही के सालों गुजर गए
यहाँ तो लम्हें भी गिन गिन के बीते हैं
कहानी बताता हैं कोई अपनी उस चोराहे पर यहाँ
घर तबाह कर के हमारा उन्होंने यहाँ घर ख़रीदे हैं
जरा देखो मेरे रकीबो के चेहरों की खुशी
ठोकर लगकर गिरा हूँ वो कहते हैं के हम जीते हैं
कोई न बचानें बाला "साहिल" को बुरी आदतों से,
इसलिए रिन्दों में बैठकर भी पी लेते हैं
नशे का शोंक नहीं जो इतनी हम पीते हैं ,
इस मय के सहारे से बस , जी लेते हैं !
इक गुलाब
आगे से लगा लेना चाहे पीछे से आवाज
दिल की बात करते हैं कसाई भी हक से
अब तो बुचखाने में भी बिकते हैं जस्बात
फर्क जमीं आसमा का था फिर काहे का गम
बेजुबान न समझना हमको जनाब !!
भूख
यूँ आज तक बस मांगकर खाता रहा जो मिला
भूख हैं कम्बखत कभी कम न हुई
बद सें बतहर थी ये टुकडों की जिन्दगी
गली के कुते की तरह
मगर जीने की चाह कभी कम न हुई ,
स्कूल को जाते उन बच्चों की तरह
में भी करता था जिदद के नहीं जायूँगा
जब मांगनें की पढाई थी इन गलिओं में शुरू हुई ,
रंग बिरंगे रंगों में मैं मटमैला यूंही पड़ा रहा
मगर मुलाकात न कभी अपने से हें हुई ,
फ़ेंक कर सिक्के चले जाते थे गुजरनें बाले
अपनी तो पहचान बस भिखारी नाम से हुई ,
यूँ आज तक बस मांगकर खाता रहा जो मिला
भूख हैं कम्बखत कभी कम न हुई
बद सें बतहर थी ये टुकडों की जिन्दगी
गली के कुते की तरह
मगर जीने की चाह कभी कम न हुई !
००००००० साहिल ०००००००
जीने न दिया !!!
कभी आराम न मिला इन दवाखानों में
किसी की तलाश में मंजिल न मिली लेकिन
इक बिस्तर मिला हमें इन पागलखानों में
कहतें हैं के पिने गया था मगर
दर्द कम करनें गया था मह्कश उन मह्खानो में
उन्होनें फेंक कर कहा तस्वीर घर से बाहर
कंही का ना छोड़ा इन दोस्तानो नें
शहर दर शहर भटकना ही पड़ा क्यों की
हम ही रह न पाए इन नए ज़मानों मे
कोई तो निकला था खोजने तुमको भी ' साहिल '
कोन लोटा हैं मगर उन तहखानों से !
००००० साहिल ०००००
बहुत कुछ याद आता हैं !!!
फूलों के बिस्तर हों चाहे कोई कांटा चुभ ही जाता हैं
जितना तुम चलो उस और किनारा दूर जाता हैं
मुझे अपना न कहे कोई बहुत कुछ याद आता हैं
रहना अपना भी अन्देरों में शोंक नहीं, ऐ मालिक
मगर दुश्मनों की भीड़ों से नजर महफूज आता हैं
सम्बालोँ न मुझे बाँहों, अगर मैकदे से में निकला
इसी कफस में अब जीना हमें भी पसंद आता हैं
बड़े चर्चें हैं रिन्दों में, मेरे पिने के अंदाज़ के
बिना पैमानों के पीना बड़ा ही सबको भाता हैं
कोई आया हैं बाहर , इस बहम में हम निकले
पागलखानों में मिलने को कोई पागल ही आता हैं
हो सके तुम न जाना जहन में आकर, अब यादो
किसी का छोड़ जाना भी ता उमर सताता हैं
बड़ा ही मुश्किल हैं 'साहिल' ग़म को छुपा कर भी रखना
महफ़िल में रहो या फिर तनहा, नजर हर तरफ ये आता हैं !
.......... साहिल .........