दिल

मेरे दिल की जगह कोई खिलौना रख दिया जाए ,
वो दिल से खेलते रहते हैं , दर्द होता है "

शनिवार, 9 जनवरी 2010

अभी कल की ही तो बात हैं !!


अभी कल की ही तो बात हैं
हम साथ ही तो थे
इक ही छत के नीचे
इक ही घर में
हर साँस के सांझीदार
इक ही तो पसंद थी हमारी
मै जो सोचती थी वही तो करता था वो
मेरी हर पसंद का कीतना ख्याल था उसे
मेरे लिए क्या नहीं किया उसने
मेरी इषायों ने क्या नहीं बनाया उसे
उसे लुटेरा , अपराधी , पापी , अत्याचारी
हत्यारा तक बना डाला मैने
और एक मै थी के सदा
भर पेट खाकर भी भूखी ,
नाखुश , परेशान सी ...
न जाने क्या पाना था मुझे
इस शुन्य तुल्य संसार में
न जाने क्या होना था मुझे
इक इंसान से बढकर
अभी कल की ही तो बात हैं
हम साथ ही तो थे
आखिर किसी अनदेखी ताकत ने
हरा ही दिया मुझे
आईने के टूटे कांच की तरह
बस यूँ ही पल भर में
कर ही दिया जुदा हमारे रिश्ते को
हमेशा - हमेशा के लिए
पर मै तो निकल पड़ी हूँ
नए रस्ते पर
फिर से नयी शुरुयात के लिए
किसी नए घर के लिए
और वो शायद इस इंतज़ार में हैं
उसी मोड़ पर बेसहारा , बेकसूर
कि
कोई चार कंधे आकर
ले जायेंगे उसे दफ़नाने के लिए
या पवित्र आग में
जलाने के लिए
या फिर पड़ा रहने देंगे
मिट्टी के शरीर को
मिट्टी के भूखे - नंगे , कीड़े - मकोड़ों के बीच
जब तक कि जिस्म मिट्टी में घुल ना जाये ,
ओंस की बूंद की तरह सूख ना जाये
जब तक कि जिस्म अदृश्य ना हो जाये
अपनी रूह की तरह ..
मेरी तरह ......!!

हाँ अभी कल की ही तो बात हैं
हम साथ ही तो थे !!



© शिव कुमार 'साहिल' ©





सोमवार, 28 दिसंबर 2009

आदमी !!


चूल्हे ठण्डे और दरवाजों पर लगे जाले हैं
आदमी
ने भूख की खातिर आदमी काट डाले हैं

कूड़े
-कर्कट से खाकर , लाखों फुटपाथ पर सोते हैं
और सरकारें कहती हैं कि हमने हालात बदल डाले हैं

पूजा करते थे जो हाथ , तेरी मूर्त को कभी
उन्ही
हाथों ने या खुदा तेरे टुकड़े कर डाले हैं

औरतें
- औरतों से खुश , मर्द - मर्दों से
नए
कानूनों ने भी संस्कार बदल डाले हैं

जब
दे ना पाए इज्जत से दो वक्त कि रोटी
उसे
चंद एक हरामियों ने औरत के अंग बेच डाले हैं

कुर्सी
, सता , दौलत के नशे में डूबे नेतायों ने
इतिहास
से पुछो, कितने पाकिस्तान बना डाले हैं



© शिव कुमार 'साहिल' ©


शुक्रवार, 18 दिसंबर 2009

इक छोटी सी बात !

इक छोटी सी बात कहानी हो गई
छत अधूरी थी की रात तूफानी हो गई


दिल को छुने गयी थी निगाह लेकिन
रस्ते में ही कम्बखत जिस्मानी हो गयी


मै ही बचा ता अब तक ख़ुद से
ख़ुद से भी आज इक बेईमानी हो गई


झूठ , फरेब ,अधर्म का दौर हैं
धर्म , ईमान की बात बड़ी पुरानी हो गई


© शिव कुमार 'साहिल' ©

शुक्रवार, 4 दिसंबर 2009

आख़िर कब तक ............. ?


सढ रहा हूँ यूँ ही मै ,
पड़ा
हुआ हूँ बीचो-बिच

गले
-सढे
प्रशासन का हिस्सा बनकर ,
हिस्सेदार
बनकर
भ्रष्ट
नीतियों , बईमान नेतायों ,
अन्धे
कानून , अत्याचारी सतायों का
निशाना
बनकर या ख़ुद निशानेबाज़ बनकर
बस
पड़ा हुआ हूँ
बीचो-बिच
गले सढे प्रशासन का हिस्सा बनकर ,
हिस्सेदार बनकर
इस आस के साथ कभी
उठ
भी जाता हूँ सुबह-सुबह
के कोई चमत्कार हो ही जाएगा ,
के
फ़िर से कोई राम,
कोई
कृषण , कोई विष्णु का अवतार ,
आ
ही जाएगा
सृष्टि
के कल्याण के लिए ,
भारत
के कल्याण के लिए
दुष्टों
के समूल नाश के लिए
तब
तक शायद
मै बेठा रहूँगा
यूँ
नामर्दों की तरह इक नामर्द बनकर
जुबान होते हुए भी बेजुबान ,
सब
देख कर भी अनदेख , अनजान
कानो
पर हाथ रख कर बेठा हूँ
आपने
घर में दुबक कर
शायद
बापू के तीन बंदरों का
विपरीत
अर्थ समझाया गया होगा मुझे
के
अत्याचार होने पर भी इक शव्द तक न बोलना
अत्याचारी
को देखते ही आंख बंद कर लेना
कभी
किसी बालात्कार का शिकार
और
फ़िर आग में जल रही
अभ्ला
की आवाज कान में पड़ भी गयी
तो
दोनों कानो पर हाथ रख लेना
हाँ
शायद कुछ ऐसा ही अर्थ समझाया गया होगा मुझे
जो
अब में समझा रहां हूँ ख़ुद के बाद
अपने
बच्चों को बुदिमान बनकर
इस नए जमाने का हिस्सा बनकर ,
हिस्सेदार
बनकर
शायद
कुछ परिभाषायों के अर्थ अधूरे हैं अभी
शायद
कुछ और बलिदानों की जरुरत हैं अभी
ये
अमेरिका , स्वित्ज़रलैंड , इग्लैंड
ये विदेशों
से लिया संबिधान अधुरा हैं अभी
अपने देश के
वेद , उपनिषदों, ग्रंथों को
भी
पड़ने
की जरुरत हैं अभी
ख़ुद
की सोच को बदलने की
जरूरत
हैं अभी
आख़िर
कब तक चूडियाँ डाले
बेठा
रहूँगा
मै बुझदिल बनकर
गले
-सढे प्रशासन का हिस्सा बनकर ,
हिस्सेदार
बनकर
अपना अपराधी बनकर ,
अपनी
बरबादियों का जिमेदार बनकर
,
आख़िर कब तक ............. ?

© शिव कुमार साहिल ©



बुधवार, 2 दिसंबर 2009

तेरा क्या ख्याल हैं !!

महबूब को चाँद कहते हो कभी खुदा बताते हो
बुढे माँ - बाप के बारे में तेरा क्या ख्याल हैं


तेरे गिरते हुए कदमो को जिन्होंने चलना सिखाया था
आज वो गिर रहे हैं तो तेरा क्या ख्याल हैं

कभी माँ की लोरी सुनकर ही तुझे नींद आती थी

रात को माँ खांस रही हैं तो तेरा क्या ख्याल हैं


निगाहे- नाज़ की तारीफ तो कभी हुस्न को सजदे
टूटे हुए बाप के चश्मे पर तेरा क्या ख्याल हैं

किसी अन्जान के लिए पल में मरने की कसमे

तुझे जन्म देने वालों के लिए तेरा क्या ख्याल हैं

तू भी चुलू भर पानी में जा डूब मर " साहिल "

या सोच की माँ-बाप लिए तेरा क्या ख्याल हैं !!



© शिव कुमार 'साहिल' ©

नया अंदाज़ !!


अब के जंहा का हर अंदाज़ नया हो रहा हैं
इन्सां बाँट रहा तकदीरे, खुदा खाली हाथ रो रहा हैं


नींद से जाग चुके हैं हजारों कुम्भकरण
राम न जाने सेनायों संग कंहा सो रहा हैं


सत्य , अहिंसा, न्याय, धर्म जल रहें हैं बारी बारी ,
सम्मान झूठ , छल- कपट का हर दर पर हो रहा हैं


पहले पाप धोने के लिए जाते थे गंगा में नहाने
अब जिसके पानी से आदम खून लगा खंजर धो रहा हैं


सलाम तेरी तरक्की को , ऐ तरक्की पसंद इन्सां
अब तो पेट से बाहर आते ही तू जबां हो रहा हैं !!

मंगलवार, 3 नवंबर 2009

दर्द की आग !!


दर्द की आग हैं शहर में चारों तरफ
कोई जल रहा हैं कोई जला रहा हैं

मेरे माजी का सहारा था मुझको
वो भी डूबने के लिए जा रहा हैं

इन दिनों शोर-शराबे हैं, बुतखानो में
खुदा बनके इक खुदा पश्ता रहा हैं

वो भी हो गया शायद अपने दर्द से वाकिफ
जो देखने पर ही इतना मुस्कुरा रहा हैं

जब ख़ुद ही हो वजह अपनी बरबादियों की
फ़िर क्यों किस्मत से गिला जता रहा हैं

जिसको पहचाने न कोई शहर में 'साहिल'
वो ही चोराहे पे सबका पता बता रहा हैं


© शिव कुमार 'साहिल' ©

इक खुदकुशी !!


रिश्तों के किसी सूखे पेड़ से
गिरते गए , टूटते गए
रिश्तों के सूखे फुल कोम्प्लें और पत्तें
बे सहारा माँ बाप कंही
कंही रोते बिलकते लावारिस बच्चे
कदम जलते गए
जिधेर गए
बेशक फूंक-फूंक कर थे रखे
कुछ ऐसा हुआ के वो
रिश्तों का पेड़ टूट ही गया
कुछ ऐसा हुआ के रिश्तों से
कोई रिश्ता सदा के लिए
रूठ ही गया
कुछ ऐसा ही हुआ था उस दिन
कुछ ऐसा ही हुआ होगा
कोई खाव फंदे पर लटक गया
किसी मज़बूरी का मुंह उगल रहा था
वो खास तरह का झाग
कोई चाहत लगाये बेठी थी
खुद को मिटाने को आग
कोई पानी के निचे गिन रहा था
साँस के चंद आखिरी बुलबुले
कुछ ऐसा ही हुआ था उस दिन
कुछ ऐसा ही हुआ होगा
और फिर हुई थी उस दिन
मज़बूरी में ,
तकलीफों में ,
बे सहारा पन में ,
ख़ुशी से
इक खुदखुशी
हाँ हुई थी उस दिन खुदखुशी
इक खुदकुशी !!