उम्र के तेईस पोडे
चढ़ गया हूँ
हर लम्हे के सर पर ,
पाँव रख के धीरे -धीरे ,
मसलते हुए
इक - इक तारीख को ,
जोड़ - जोड़ कर ,
अभी तेईस पोड़ों की ,
इक छोटी सी सीढ़ी बन पाई हैं !
अब कुछ और तारीखों के तिनके
तोड़ कर इक अदृश्य परिंदा ,
मेरे लिए अगला पोडा बनाने में,
झुट गया हैं
क्या मालूम वो बना पायेगा
या फिर मैं यहीं से गिर जाऊंगा ,
उस अँधेरी खाई में ,
जिसके मुहाने तक पहुँचने के लिए
मैं यह सीढ़ी चढ़ रहां हूँ !
क्या पता क्या छिपाए बेठा हैं ,
कम्बखत अगला पल !!
©शिव कुमार साहिल ©
