दिल

मेरे दिल की जगह कोई खिलौना रख दिया जाए ,
वो दिल से खेलते रहते हैं , दर्द होता है "

शनिवार, 22 दिसंबर 2018

मन ( MY Inner Man)

मेरी कल्पनाओँ  से भी 
आगे जाकर 
घर है तेरा 
मैं तुझ तक कैसे पहंचु 
बता मेरे मन 

सदियाँ , मिलो चलने का सफर 
सदियाँ , तनहा गुज़रती रातें 
कहाँ लगता है मुमकिन 
कभी अपना हो मिलन 

दुनिया के बाज़ारों में 
तन के व्यापारों में 
कहाँ लगता है जिन्दा 
होगा अब कोई गम 

बेबफाई भरे किस्से है 
बफा  की कस्मे है 
मेरे हिस्से में तेरे हिस्से में 
ना ज्यादा ना  कम 

तन के प्यासों में 
रिश्तों के लिबासों में 
देखो यरा कितनी 
लिपटी है उलझन 

मेरी कल्पनाओँ  से भी 
आगे जाकर घर है तेरा 
मैं तुझ तक कैसे पहंचु 
बता मेरे मन ?

बुधवार, 12 दिसंबर 2018

ईश्क़ की गहराई

जब ईश्क़ की गहराई में उतरा 
देखा .... 

वहां सिर्फ रूह थी तुम्हारी 
जिसका कोई जिस्म ना था 
मै अपनी वासनाओँ के साथ 
सदियों कैद रहा 
तेरी रूह की गहराई में  
एक दिन अचानक 
आजाद हुआ 
लौटकर पाया मैने 
मेरी वासनाएँ रह गई 
कहीं वहीं तेरी रूह की क़ैद में 
अब जिस्म में मेरे भी 
रूह है फ़क्त 
वासनाओं से मुक्त 

कितनी बेहतर है यह तृप्त दुनिया